Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर XUV से खतरनाक स्टंट, चालक के खिलाफ FIR..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर@ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 पर चलती महिंद्रा XUV 700 में खतरनाक तरीके से स्टंट करना वाहन चालक को भारी पड़ गया। मामले में बलरामपुर पुलिस ने चालक के खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

चारों दरवाजे और सनरूफ खोलकर बाहर निकलकर चला रहा था वाहन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को थाना बलरामपुर क्षेत्र के नगर सेना तिराहा सेमली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 पर महिंद्रा XUV 700 क्रमांक CG30F7388 का चालक सुनील गुप्ता निवासी ग्राम अधौरा, थाना बलरामपुर वाहन चला रहा था। इस दौरान कार के चारों दरवाजे और सनरूफ खुले हुए थे तथा वाहन में सवार चार अन्य व्यक्ति कार से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए।

पुलिस का कहना है कि इस तरह वाहन चलाने से न केवल सड़क पर चल रहे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ी, बल्कि कार में सवार लोगों का जीवन भी संकटापन्न हो सकता था।घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया के साथ दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस तथा धारा 184 और 194(B)(1) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

पुलिस की कार्रवाई के बाद सड़क पर इस तरह खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और स्टंट करने वालों को लेकर यातायात सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें