Breaking News

दुर्गाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद  दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, घोसवादन से गूंजा बलरामपुर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दहेजवार बगीचा से शुरू हुआ शक्ति संचलन, श्रीराम चौक से होकर हुई वापस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने जगह-जगह तैनात रहा पुलिस प्रशासन

बलरामपुर@ शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गाष्टमी के दिन बलरामपुर नगर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी बहनो के तत्वावधान में शक्ति संचलन का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भी सहभागिता निभाई।
शक्ति संचलन की शुरुआत बलरामपुर स्थित दहेजवार बगीचा से हुई। यहां से संचलन हिन्दू चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम चौक पहुंचा। वही जगह जगह फुलवर्षा से लोगो ने स्वागत किया इसके बाद निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए शक्ति संचलन वापस सभा स्थल पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

कार्यक्रम के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। शक्ति संचलन के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए।
विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, सचिव युगकिशोर, विभाग संयोजिका शकुन्तला सिंह तथा दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका संजना विश्वकर्मा सह संयोजिका पुष्पा सिंह दुर्गा वाहिनी की बहनें उपस्थित रहीं। सभी की सहभागिता के बीच पथ संचलन संपन्न हुआ।

नवरात्र के दौरान दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और संगठनात्मक सहभागिता देखने को मिली। वहीं, पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

और पढ़ें