अटल जी की पुण्यतिथि पर नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बलरामपुर{रमानुजगंज}। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रमानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अटल परिसर में स्थापित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अटल जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए 100 बिस्तर अस्पताल रमानुजगंज में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को फल वितरित किए गए।

वहीं, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में बैठने के लिए स्टील स्टिंग बेंच भी अस्पताल प्रबंधन को भेंट की गई। नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी हम सभी को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें