Breaking News

अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन के पुराने सर्वेक्षित मार्ग पर निर्माण की मांग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन को पूर्व में सर्वेक्षित मार्ग से ही निर्माण कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने सोमवार को बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री, रेल बोर्ड के अध्यक्ष , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तथा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन का पूर्व प्रस्तावित सर्वेक्षित मार्ग अंबिकापुर-प्रतापपुर-बलरामपुर-बरवाडीह था। समाज का कहना है कि यह मार्ग बलरामपुर जिले के मध्य से गुजरता है, जिससे जिले के बड़ी आबादी को रेल सुविधा का सीधा लाभ मिल सकता है।
ज्ञापन में रामानुजगंज होकर नए प्रस्तावित मार्ग के समर्थन में किए गए पत्राचार का विरोध करते हुए उसे जनहित में शून्य अथवा अमान्य घोषित करने की मांग की गई है। समाज का तर्क है कि मार्ग में बदलाव होने पर बलरामपुर जिला मुख्यालय सहित कुसमी, शंकरगढ़, राजपुर और अन्य क्षेत्रों की बड़ी आबादी रेल सुविधा से वंचित रह सकती है।
सर्व आदिवासी समाज ने मांग की कि अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन का निर्माण पूर्व से सर्वेक्षित मार्ग पर ही कराया जाए

Leave a Comment

और पढ़ें