Breaking News

जंगल में बकरी चराने गए युवक पर भालू का हमला, गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजपुर/बलरामपुर।रिपोर्रटर रविंद्र कुमार..जंगल में बकरी चराने गए 38 वर्षीय युवक पर अचानक जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार आनंद मिंच दोपहर करीब 1 बजे जंगल में बकरी चराने गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना जंगली भालू से हो गया। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में जंगल क्षेत्र में जंगली भालू की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें