बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हुए विभिन्न सेवा कार्य किए गए। जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगलम पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष प्रमथ मल्लिक के नेतृत्व में मंडल एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों की सहायता और सेवा का संदेश भी दिया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान
कार्यक्रम के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद और मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुदीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ जनसेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में मंडल एवं जिला स्तर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















