Breaking News

बलरामपुर में Jio नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता परेशान, कॉलिंग और इंटरनेट सेवा प्रभावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर{विजय सिह }जिले में पिछले कई महीनों से Jio नेटवर्क की कमजोर कनेक्टिविटी को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। अलग-अलग क्षेत्रों से नेटवर्क कमजोर होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसके कारण मोबाइल यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल करने में परेशानी होने का दावा किया जा रहा है।

👉कई महीनों से नेटवर्क कमजोर होने की शिकायत, उपभोक्ताओं ने सेवा में सुधार की मांग की कुछ यूजर्स दूसरी कंपनी में जाने की बात कह रहे

उपभोक्ताओं का कहना है कि कई स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क इतना कमजोर रहता है कि फोन पर ठीक से बातचीत करना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं इंटरनेट की स्पीड प्रभावित होने के कारण ऑनलाइन काम, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया और अन्य जरूरी डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल में भी दिक्कतें आ रही हैं।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद नेटवर्क सेवा में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि कंपनी को केवल रिचार्ज शुल्क पर ध्यान देने के बजाय नेटवर्क कवरेज और सेवा की गुणवत्ता सुधारने पर भी ध्यान देना चाहिए।

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में समस्या अधिक होने की बात उपभोक्ताओं द्वारा कही जा रही है। नेटवर्क की समस्या से परेशान कुछ Jio यूजर्स अब दूसरी टेलीकॉम कंपनी में नंबर पोर्ट कराने पर विचार कर रहे हैं, जबकि कुछ उपभोक्ताओं द्वारा कंपनी बदलने की बात भी सामने आ रही है।उपभोक्ताओं ने Jio कंपनी और संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में नेटवर्क की तकनीकी स्थिति की जांच कर आवश्यक सुधार करने की मांग की है, ताकि मोबाइल कॉलिंग और इंटरनेट सेवा सामान्य रूप से उपलब्ध हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें