Breaking News

TREB एवं गोंडवाना युवा बिलासपुर ने अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में किया फल वितरण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर,1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर TREB (भारतीय आदिवासी क्रांतिकारी उत्थान संगठन) एवं गोंडवाना युवा बिलासपुर द्वारा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम पहुंचकर फल वितरण किया। इस दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली गई। सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच सेवा भावना के साथ फल वितरित किए।

इसके साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संगठन के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।TREB एवं गोंडवाना युवा की ओर से कहा गया कि बलिदान दिवस को केवल स्मरण और श्रद्धांजलि तक सीमित न रखते हुए सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ना कार्यक्रम का उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।संगठन की ओर से कहा गया कि जरूरतमंदों की सेवा, प्रकृति संरक्षण और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित,कार्यक्रम में बी.एस. मरावी (पूर्व तहसीलदार), स्वप्निल मानसमणि मरावी, लव सिदार, डॉ. कौशल मरावी, दीपक मरकाम, राजेन्द्र पोर्ते, शुभम मरावी, टीकाराम मरकाम, हेमराज ध्रुव, गजेंद्र ध्रुव, स्वधा स्मृति मरावी, सचिन राज, गायत्री ध्रुव, भारती ध्रुव, माया नेताम, चेतन पोर्ते, चन्द्रशेखर सिदार, तानसेन, सोनी ध्रुव, शैलेन्द्र एवं सतीश सहित गोंडवाना युवा साथीगण एवं TREB के सदस्य उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment

और पढ़ें