बलरामपुर @छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिनबलरामपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित कार्यों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा विकास कार्यों में आवश्यक तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।















