बलरामपुर@छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ (CGTA) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार नीरापूरे से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल नेशिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।CGTA पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण तथा विभागीय स्तर पर सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर CGTA जिला अध्यक्ष पवन सिंह, सुफला टोप्पो, संतोष गुप्ता, विनय गुप्ता, श्याम गुप्ता, अंजना टोप्पो, रवीन्द्र गुप्ता, विनोद कुरे, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र सिंह तिवारी, अमित सोनी, रूलिंता, ललिता मिंज, देवकिरण कुजूर, इन्दू मिंज, विनीता सहित CGTA के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।















