Breaking News

बलरामपुर में अवैध साल चिरान परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी जेल भेजे गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर, }विजय सिंह} वन परिक्षेत्र बलरामपुर में वन विभाग ने अवैध रूप से साल चिरान का परिवहन करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को वाहन क्रमांक CG 30 D 1479 मोटरसाइकिल से साल की लकड़ी का अवैध परिवहन किए जाने का मामला सामने आया।

वन विभाग ने मौके से साल चिरान के 7 नग, कुल लगभग 0.141 घनमीटर लकड़ी जब्त की। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22044/11, दिनांक 15 सितंबर 2026 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई शुरू की गई।

 

कार्रवाई के बाद वन विभाग ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय रामानुजगंज के समक्ष पेश किया। जहां न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल वारंट के माध्यम से जेल दाखिल कराया गया।

वन विभाग की जानकारी के मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपी द्वारा बलरामपुर में मदन फर्नीचर मार्ट संचालित किए जाने की बात सामने आई है। अब वन विभाग द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और लकड़ी के स्रोत को लेकर भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें