Breaking News

सेवा संकल्प अभियान को लेकर कुसमी में विकासखंड स्तरीय बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कुसमी,,17 सितंबर को स्कूलों व छात्रावासों में जलेगा ‘आशीर्वाद दीपक’, 18-19 सितंबर को होंगी चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं  सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को विद्यार्थियों एवं समुदाय तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुसमी में विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड के समस्त प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं छात्रावास अधीक्षकों को अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर को प्रत्येक विद्यालय एवं छात्रावास में ‘आशीर्वाद दीपक’ प्रज्वलित किया जाएगा। वहीं 18 एवं 19 सितंबर को सभी शैक्षणिक संस्थाओं में सेवा संकल्प अभियान की थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संस्था स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को आगामी चरण में विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

 

विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें जिला स्तर पर आयोजित होने वाली भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने सभी संस्था प्रमुखों को प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित समय-सीमा में कराने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों की भागीदारी पर जोर

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के उद्देश्यों को केवल विद्यालय तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों और समुदाय तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, ताकि अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा सभी निर्धारित कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मंडल संयोजक, विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) एवं बीपीओ साक्षरता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें