Breaking News

रेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान.स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर@ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आज जिला चिकित्सालय बलरामपुर में रक्तदान महाअभियान आयोजित किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे इस शिविर में प्रातः 10 बजे कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, रक्तदाता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और शल्य चिकित्सा जैसी आपात स्थितियों में समय पर मिला रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं, शासकीय सेवकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। जिलेवासियों ने रक्तदाता बनकर सेवा भाव का परिचय दिया और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सेवा मार्ग को प्रशस्त करते हुए अभियान को सकारात्मक दिशा दी।

Leave a Comment

और पढ़ें