बलरामपुर:रविंद्र कुमार जिले में विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के उत्थान और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 16 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय, बलरामपुर तथा रामचंद्रपुर क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विकासखंडों व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्थिति का परीक्षण कर उनकी जरूरतों का आकलन किया।
सहायक उपकरणों के लिए हुआ चिन्हांकन
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण (जैसे- ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी आदि) उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पात्रता के आधार पर बच्चों का चयन किया गया, ताकि आगामी समय में उन्हें शासन की योजनाओं के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जा सकें।
आयोजन के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर को बच्चों के हित में एक सराहनीय कदम बताया














