Breaking News

ग्राम पंचायत जाबर में 11 सितंबर को दीप जलाकर धूमधाम से मनाया गया ‘चावल उत्सव’..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

[metaslider id=1166]बलरामपुर रिपोर्ट रबिन्द्र कुमार। ग्राम पंचायत जाबर में  ‘चावल उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस  अवसर पर पूरे पंचायत क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

​कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा देवी द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक-एक कर दीप जलाए और गांव की सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगलकामना की।

​इस सांस्कृतिक आयोजन में गांव के गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य रूप से कीर्तन सिंह, राजेश गुप्ता, बिछन राम और फेकू पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को उत्सव की शुभकामनाएं दीं और इस आयोजन को आपसी एकता व सामाजिक समरसता का बेहतरीन उदाहरण बताया।

​सरपंच सीमा देवी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सामुदायिक आयोजन गांव की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखते हैं और परस्पर भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। दीपों की रोशनी और ग्रामीणों के उत्साह के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें