Breaking News

संभाग के युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मिलेगा बड़ा मंच….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर। रिपोर्टर रविंद्र कुमार… सरगुजा संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ ने संभाग के संबंधित जिलों को आयोजन की मार्गदर्शिका और पंजीयन प्रपत्र भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

मार्गदर्शिका के अनुसार सरगुजा ओलंपिक में कुल 12 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्ग और वेट कैटेगरी के आधार पर होंगी। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य गांव-गांव से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना, उनकी खेल प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें बेहतर खिलाड़ी के रूप में तैयार करना है।

संचालनालय ने विकासखंड और जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने आने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित अन्य जिलों में आयोजन को लेकर तैयारियां तेज होने की संभावना है। सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें