Breaking News

श्री श्री अखण्ड संकीर्तन यज्ञ का आयोजन 11-12 सितंबर को रामानुजगंज में…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[metaslider id=1166]रामानुजगंज। नगर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच “श्री श्री अखण्ड संकीर्तन यज्ञ” का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। यह आयोजन अंबिकापुर रोड स्थित श्री सागर एच.पी. गैस गोदाम परिसर, रामानुजगंज में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ 11 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे से होगा, जबकि समापन 12 सितंबर, शनिवार को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। इसके बाद 12 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से “भंडारा” प्रसाद का आयोजन रखा गया है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं हरि भक्तों से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।वहीं, महिलाओं के लिए विशेष संकीर्तन कार्यक्रम 11 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

 

आयोजक: रमण अग्रवाल, प्रकाशचन्द्र अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल सागर मोती फाउंडेशन, रामानुजगंज

Leave a Comment

और पढ़ें