Breaking News

5.66 करोड़ के आवंटन में 5.17 करोड़ का भुगतान, DEO कार्यालय बोला- हर खर्च का दस्तावेजी हिसाब मौजूद..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[metaslider id=1166]बलरामपुर, ब्युरो विजय सिंह,,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त 5 करोड़ 66 लाख रुपये के आवंटन में 5 करोड़ 17 लाख रुपये के भुगतान को नियमानुसार किए जाने का दावा किया है। विभाग का कहना है कि खरीदी और भुगतान की पूरी प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार की गई है और प्रत्येक खर्च से संबंधित दस्तावेज कार्यालय में उपलब्ध हैं।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार, बड़ी मात्रा में की गई सामग्री की खरीदी GEM (Government e-Marketplace) पोर्टल के माध्यम से की गई। खरीदी गई सामग्री की गुणवत्ता जांच और भौतिक सत्यापन के बाद ही संबंधित फर्मों को भुगतान किया गया।

विभाग ने बताया कि जिन सामग्री की आपूर्ति हो चुकी थी, उनका भौतिक सत्यापन और गुणवत्ता परीक्षण कराने के बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अलावा लंबित देयकों का भी नियमानुसार भुगतान किया गया है।

शेष राशि शासन कोष में होगी जमा

कार्यालय के मुताबिक आवंटित राशि में से शेष बची राशि में 10.98 लाख रुपये शासन के कोष में समर्पित किए जाएंगे। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में वित्तीय नियमों का पालन किया गया है और भुगतान से जुड़े बिल, वाउचर, स्टॉक पंजी तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में सुरक्षित हैं।

विभाग ने दस्तावेजों के आधार पर भुगतान को बताया नियमानुसार

DEO कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सामग्री की खरीदी से लेकर उसके सत्यापन और भुगतान तक प्रत्येक चरण की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई है। विभाग का दावा है कि किसी भी भुगतान को बिना आवश्यक प्रक्रिया और सत्यापन के नहीं किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें