Breaking News

वर्दी के पीछे छिपे बलिदान की कहानी… पुलिस स्मृति दिवस पर नम हुईं आंखें, शहीदों को बलरामपुर ने किया नमन… राज्योत्सव 2026: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश.. बलरामपुर कोतवाली में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से सतर्कता बढ़ी, जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने ग्रामीणों से की मुलाकात दुर्गाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद  दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, घोसवादन से गूंजा बलरामपुर.. महान नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन…

वाड्रफनगर की 95 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का हुआ आयोजन..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बलरामपुर,@ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत वाड्रफनगर की समस्त 95 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वीबी-जी राम-जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से जुड़े लंबित प्रकरणों तथा समस्याओं के निराकरण, स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान करने, शेष जियो-टैगिंग पूर्ण करने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया।

रोजगार दिवस में वीबी-जी राम-जी के अंतर्गत मांग के आधार पर नए कार्य प्रारंभ करने तथा दिसंबर 2026 तक प्राथमिकता वाले कार्यों को पूर्ण कराने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही मेरी बेटी, मेरा अभिमान अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण और आजीविका संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ।

आयोजन में योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रारंभ किए गए क्यूआर कोड आधारित स्वप्रगटीकरण के नवाचार को एक वर्ष पूर्ण होने पर संबंधित टीमों को बधाई दी गई तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यों के प्रारंभ से पूर्णता तक जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें