Breaking News

वर्दी के पीछे छिपे बलिदान की कहानी… पुलिस स्मृति दिवस पर नम हुईं आंखें, शहीदों को बलरामपुर ने किया नमन… राज्योत्सव 2026: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश.. बलरामपुर कोतवाली में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से सतर्कता बढ़ी, जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने ग्रामीणों से की मुलाकात दुर्गाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद  दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, घोसवादन से गूंजा बलरामपुर.. महान नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन…

जर्जर सड़क देख कृषि मंत्री नेताम हुए नाराज, SDO-सब इंजीनियर के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर@ प्रतापपुर-डवरा-सेमरसोत मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी डामर की परत और खराब सड़क की स्थिति देखकर मंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

 

मंत्री नेताम ने कहा कि यदि सड़क की समय–समय पर पेच रिपेयरिंग और आवश्यक मरम्मत कराई जाती तो आज सड़क की हालत इतनी जर्जर नहीं होती। उन्होंने मौके से ही बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर सड़क की स्थिति और जिम्मेदार अधिकारियों के संबंध में जानकारी ली।मंत्री के निर्देश के बाद मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। संबंधित एसडीओ और सब इंजीनियर के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इससे लोक निर्माण विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है

 

सड़क की बदहाली पर मंत्री ने दिखाई सख्ती

प्रतापपुर-डवरा-सेमरसोत मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन का मार्ग है। लंबे समय से सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

मंत्री नेताम की नाराजगी के बाद अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सड़क की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत जल्द शुरू होगी तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।अब देखना होगा कि शासन स्तर से निलंबन प्रस्ताव पर क्या फैसला होता है और जर्जर सड़क की मरम्मत का काम धरातल पर कब शुरू होता है।

Leave a Comment

और पढ़ें