Breaking News

बलरामपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता, निर्वाचन आयोग के निर्णयों पर उठाए सवाल..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर.जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पिछले करीब 10 महीनों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अन्य निर्वाचन आयुक्तों की सहमति के बिना कई महत्वपूर्ण निर्णय एकतरफा लिए।जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम जोड़ने-काटने तथा निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करने जैसे महत्वपूर्ण मामलों में कथित तौर पर एकतरफा निर्णय लिए गए। कांग्रेस ने इन निर्णयों को निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण निर्णय बहुमत या सर्वसम्मति से लिए जाने चाहिए, लेकिन उनके आरोप के अनुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा अकेले निर्णय लिए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन फैसलों से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई और भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचा।पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तथा उनके द्वारा लिए गए कथित एकतरफा निर्णयों को निरस्त करने की मांग की।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर अध्यक्ष समीर सिंह देव, उपाध्यक्ष रिपुजीत सिंह देव, प्रशांत विश्वास, महामंत्री अमित यादव, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, संजीत गुप्ता, मुन्ना बरदर, सचिव बुद्धदेव सिंह पोया, विश्वजीत सिंह देव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें