Breaking News

SECL भटगांव के महाप्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर और SP से की  मुलाकात.प्रशासनिक समन्वय, कानून-व्यवस्था और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक  मनीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को बलरामपुर प्रवास के दौरान जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले के विकास, प्रशासनिक समन्वय और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी से की मुलाकात

क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी (IAS) से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों, प्रशासनिक तालमेल और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।SP वैभव बेंकर से भी मिले महाप्रबंधक

इसके बाद श्री श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर (IPS) से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा SECL और जिला पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

विकास और बेहतर समन्वय पर जोर

दोनों मुलाकातों के दौरान प्रशासनिक सहयोग और क्षेत्र के सतत विकास को लेकर आपसी तालमेल के महत्व पर जोर दिया गया। SECL तथा जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

Leave a Comment

और पढ़ें