ईटवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मस्तुरी। मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईटवा में 30 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए और अपनी संस्कृति, परंपरा एवं अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लव सिदार, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, बिलासपुर उपस्थित रहे। इसके अलावा रिखी राम नेताम, मनोज जगत, लेखेश्वर नेताम, अशोक मरकाम, सुनील मरकाम, प्रहलाद नेताम, मन्नु अरमो और रामचरण आयाम सहित समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत बनाए रखने पर जोर दियाइस दौरान जल, जंगल और जमीन को संरक्षित रखने की बात प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन आदिवासी समाज के जीवन और अस्तित्व से जुड़े हुए हैं, इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंग में सजे कार्यक्रम ने पूरे माहौल को आदिवासी संस्कृति से सराबोर कर दियाबड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया

कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकजुटता, संस्कृति के संरक्षण और जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संदेश दिया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें