कुसमी। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर दीपा गुप्ता एवं रिंकी ने समस्त भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा भाई-बहन के बीच वर्षों से चले आ रहे प्रेम, विश्वास, स्नेह और आत्मीयता को और मजबूत करता है।
दीपा गुप्ता एवं रिंकी गुप्ता ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। बचपन की मीठी नोकझोंक से लेकर जीवन के हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने तक यह रिश्ता हमेशा विशेष बना रहता है। रक्षाबंधन हमें याद दिलाता है कि परिवार और रिश्तों की असली ताकत आपसी प्रेम, सम्मान और विश्वास में होती है। उन्होंने सभी भाई-बहनों से इस पावन पर्व पर रिश्तों में मिठास और अपनापन बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने ईश्वर से कामना की कि रक्षाबंधन का यह पवित्र पर्व प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा भाई-बहन का प्रेम सदैव इसी तरह अटूट बना रहे। उन्होंने सभी भाई-बहनों के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।














