बलरामपुर@छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने सरगुजा संभाग आयुक्त को आवेदन पत्र भेजकर विकासखंड कुसमी के जनपद पंचायत में प्रधान पाठक को सीईओ जनपद पंचायत के पद पर पदस्थापना का विरोध किया है।
आवेदन के माध्यम से कहा कि प्रधान पाठक का सीईओ जनपद पंचायत के पद पर पदस्थापन नियम विरुद्ध है। पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत सीईओ जनपद पंचायत का पद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आता है तथा यह पद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए आरक्षित है। प्रधान पाठक स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को पंचायत विभाग के सीईओ जैसे प्रशासनिक पद पर पदस्थ करने का कोई प्रावधान नहीं है।
आवेदन में शिक्षा विभाग के प्रधान पाठक को तत्काल सीईओ जनपद पंचायत कुसमी के पद से हटाकर मूल पद पर वापस भेजने तथा अवैध पदस्थापना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन के साथ पदस्थापना आदेश की छायाप्रति भी संलग्न की गई है। वही श्री कुजूर ने कहा कि इस मामले पर अगर तत्काल संज्ञा नहीं लिया गया तो मैं न्यायालय जाउंगा और इस मामले पर उचित न्याय की माग रखुगा














