जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सहयोग की अपील, धन संग्रह समिति के सदस्य रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने मीडिया के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाने का किया आग्रह
झारखंड। राज्य में संचालित अनाथ आश्रम की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से धन संग्रह समिति के सदस्य रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने मीडिया के माध्यम से झारखंड के सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से इस पहल को जानने और सहयोग के लिए आगे आने की अपील की है।
रविंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला गढ़वा के प्रखंड रंका के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे संबंधित अनाथ आश्रम के लिए धन संग्रह समिति से जुड़े हुए हैं और गढ़वा एवं पलामू जिले के प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अनाथ आश्रम के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी होना जरूरी है, ताकि इसकी गतिविधियों और उद्देश्य के बारे में समाज के लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। इसके लिए समाचार माध्यमों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने झारखंड के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनता से अपील की कि वे इस को गंभीरता से लें और अनाथ आश्रम के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग के लिए आगे आएं।
रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने मीडिया से भी आग्रह किया कि अनाथ आश्रम से जुड़ी जानकारी को समाचार के माध्यम से पूरे झारखंड में प्रसारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे अवगत हो सकें।














