छठ पूजा स्थल पर मुक्तिधाम निर्माण का विरोध, सरपंच और वार्ड पंचों पर मनमाने तरीके से प्रस्ताव पारित कराने का आरोप
बलरामपुर@ बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सेंदुर ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों में असहमति है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर मुक्तिधाम का निर्माण कराया जा रहा है, वहां लंबे समय से धार्मिक गतिविधियां होती आ रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण स्थल में परिवर्तन कर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर मुक्तिधाम बनवाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रस्तावित निर्माण स्थल पर कई वर्षों से छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। उनका कहना है कि यह स्थान धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है और यहां पूजा-पाठ के दौरान मुक्तिधाम होने से भविष्य में असहज परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसी आशंका को लेकर ग्रामीण निर्माण स्थल बदलने की मांग कर रहे हैं।
सरपंच और वार्ड पंचों पर मनमानी का आरोप
मुक्तिधाम निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच और वार्ड पंचों पर मनमाने तरीके से जगह चिन्हांकित कर प्रस्ताव पारित कराने तथा स्वीकृति दिलाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल का चयन करते समय स्थानीय लोगों की भावनाओं और धार्मिक आस्था का ध्यान नहीं रखा गया।
जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और वर्तमान निर्माण स्थल पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उनका आग्रह है कि धार्मिक स्थल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए मुक्तिधाम का निर्माण किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर कराया जाए, ताकि भविष्य में धार्मिक आयोजनों और ग्रामीणों के बीच किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति न बने।
फिलहाल, इस मामले में संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों की आपत्ति और उनकी मांग पर प्रशासन की आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी
जब मामले को लेकर जनपद सिईओ से बात किया गया तो जनपद सिईओ ने कहा की अगर ग्रामीण वहा पर बनने को लेकर आपती जता रहे है जो निर्माण वहाँ पर नही होगा और अगर और कोइ जगह होगा तो चिन्हांकित कर वाहा पर निर्माण किया जाने के लिए ग्राम पंचायत को बोल दिया है और अगर अन्य जगह निर्माण कराने के लिए नही होगा तो कार्य को रद कर दिया जाएगा…














