सागर गुप्ता ने द्वितीय और शिक्षा मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा
बलरामपुर । दुर्गा पूजा समिति राधाकृष्णनगर के तत्वावधान में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और माहौल को उत्साह से भर दिया।
प्रतियोगिता में जिया परी आरागाही ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, झारखंड के सागर गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि शिक्षा मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। इसमें अध्यक्ष पूरनदार मंडल, उपाध्यक्ष अंकित मंडल, सचिव किशोर सरकार , सहसचिव अभय मंडल एवं कोषाध्यक्ष तूफान मंडल की भूमिका रही।
वहीं, प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अंश सिंह, प्रतीक गुप्ता और विवेक सोनवानी ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।
दुर्गा पूजा समिति राधाकृष्णनगर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना रहा। कार्यक्रम ने क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ प्रतिभागियों को अपनी नृत्य कला दिखाने का मंच प्रदान किया।














