बलरामपुर@ जिले के राजीव भवन में मंगलवार, को कांग्रेस के ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत पत्रकारवार्ता आयोजित की गई. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, मतदाताओं के नाम हटाए जाने और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की,पत्रकारवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. देबासिस पटनायक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. प्रीतम राम सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे, नेताओं ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मत महत्वपूर्ण है और किसी भी मतदाता को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए,मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल,पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, नाम काटे जाने और दोहरे पंजीयन जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए,पार्टी नेताओं ने महाराष्ट्र में मतदाताओं के नाम जोड़े जाने तथा पश्चिम बंगाल में नाम हटाए जाने जैसे जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया है,कांग्रेस की ओर से देशभर में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा भी किया गया,पार्टी ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई, हालांकि, नाम हटाए जाने से संबंधित इस आंकड़े और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नही हो पाइ है,,कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता के कारण उनके मतदान के अधिकार पर असर न पड़े25 और 26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ अभियान की तैयारी कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के अंतिम चरण में 25 और 26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत छह अलग-अलग राज्यों से यात्राएं निकालने की तैयारी मे है, इन यात्राओं के माध्यम से मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर अपनी मांगों को सामने रखने की योजना है,नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभियान के संदेश को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया, उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया,कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही है, पत्रकारवार्ता में बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव, जेपी श्रीवास्तव, रिपुजित सिंह, छोटू बंगाली, जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, विवेक सिंह, हरीश मिश्रा, नीरज तिवारी, देवनारायण मरावी, सुषमा यादव, मधु गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय सोनी, अब्दुल्ला खान, प्रशांत विश्वास, दीपक यादव, विश्वजीत सिंह, विंदेश्वरी गुप्ता, मोहन सिंह, सतेंद्र पांडेय, राजा चौबे, मुन्ना गुप्ता और अजय नारायण गुप्ता सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस और आदिवासी कांग्रेस सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी सहभागिता की,
पत्रकारवार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने मतदाता सूची की पारदर्शिता, पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, पार्टी नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर अभियान को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही।














