महंगाई-कालाबाजारी के खिलाफ बलरामपुर में कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’, सफेद टोपी पहन सड़क पर उतरे कार्यकर्ता..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुरदेश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और कथित कालाबाजारी के विरोध में बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन कियाजिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक (बस स्टैंड) पहुंचे और केंद्रराज्य सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ धरना-प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अंदाज भी चर्चा में रहाकार्यकर्ता सिर पर सफेद टोपी पहनकर और हाथों में महंगाई के विरोध में लिखी तख्तियां लेकर धरने पर बैठे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गईरोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दाम पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। चीनी-शक्कर समेत जरूरी सामान के बढ़ते दामों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक ओर आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर बाजार में कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर महंगाई और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

कीमतों पर लगाम नहीं लगी तो आंदोलन होगा तेज’

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगाई गई, तो पार्टी आंदोलन को और व्यापक करेगी। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस आम जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष जारी रखेगी।

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर यादव, बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष छोटू बंगाली, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी, आदिवासी अध्यक्ष कृपा शंकर, प्रदेश सचिव लालसाय मिंज, चांदो ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुला खान, राजपुर मंडल अध्यक्ष सुनील भगत, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष बिगन दास और सरपंच संस्कृति सक्सेल रामदेव जकते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा सुनील गुप्ता, सुंदर मणी मिंज, प्रेम सागर सिंह, बैजू सिंह, राममुरत सिंह, ब्रिजेनिया खलखो, रीना कुजूर, विनोद मेहता, बिछन राम, दिनेश कुजूर, दिनेश, सुरेश सिंह, महेश्वर सिंह, विवेक सिंह, बबिता मिंज, बिक्रम सिंह, प्रशांत बाला और बबलू रजक समेत कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

👉कांग्रेस के इस प्रदर्शन के जरिए महंगाई और कालाबाजारी का मुद्दा एक बार फिर बलरामपुर की सियासत के केंद्र मेंगया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें