Breaking News

वर्दी के पीछे छिपे बलिदान की कहानी… पुलिस स्मृति दिवस पर नम हुईं आंखें, शहीदों को बलरामपुर ने किया नमन… राज्योत्सव 2026: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश.. बलरामपुर कोतवाली में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से सतर्कता बढ़ी, जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने ग्रामीणों से की मुलाकात दुर्गाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद  दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, घोसवादन से गूंजा बलरामपुर.. महान नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन…

राज्योत्सव 2026: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बलरामपुर@ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कलेक्टर कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागवार तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा प्रस्तावित प्रदर्शनियों की तैयारी आयोजन से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में आयोजन के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। कलेक्टर ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने की बात कही।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि राज्योत्सव को गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंच, प्रदर्शनी, नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रचार-प्रसार से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएँ।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें