Breaking News

निजी स्कूल एसोसिएशन संघ ने DEO से की सौजन्य मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा.. मोबाइल छोड़िए, किताब उठाइए.. रात में दूरस्थ छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर, छात्राओं से हिंदी-अंग्रेजी की किताबें पढ़वाकर परखा पठन कौशल.. वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता मतदाता सूची की पारदर्शिता पर उठाए सवाल… झारखंड सीमा से रामानुजगंज क्षेत्र में घुसा 10 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट बलरामपुर में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन, भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध अनाथ बच्चों के बीच अंगवस्त्र वितरित कर प्रमोद कमलापुरी बने पुण्य के भागी, सेवा भाव ने जीता दिल..

गिरवरगंज में ग्रेफाइट खनन को लेकर विरोध तेज, ग्रामीणों ने कंपनी के लोगों को लौटाया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बलरामपुर@ जिले के ग्राम पंचायत गिरवरगंज में ग्रेफाइट खनन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। खनन कंपनी के लोगों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों के विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

ग्राम सभा की सहमति के बिना खनन की कोशिश का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की सहमति के बिना ही खनन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में ग्रेफाइट खनन होता है, तो इससे खेती-किसानी, जंगल और स्थानीय पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी आशंका को लेकर ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और खनन कंपनी के लोगों का विरोध किया।

विरोध के बाद वापस लौटे कंपनी के लोग

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के विरोध के बाद कंपनी के लोगों को गांव से वापस लौटना पड़ा। हालांकि, खनन कंपनी की ओर से इस मामले में क्या पक्ष रखा गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो को लेकर भी आधिकारिक स्तर पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

अब प्रशासन की भूमिका पर टिकी निगाहें

इस पूरे मामले में अब खनन से संबंधित अनुमति, ग्राम सभा की सहमति और संबंधित विभागों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच यह स्पष्ट होना जरूरी है कि खनन के लिए किन प्रक्रियाओं का पालन किया गया है और आवश्यक अनुमतियां प्राप्त हैं या नहीं।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और खनन विभाग इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं तथा ग्रामीणों की आशंकाओं और आपत्तियों पर किस तरह कार्रवाई की जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें