बलरामपुर,@प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया।यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशन एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रमथ मल्लिक, मंडल महामंत्री कृष गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष जगनारायण सिंह एवं पंकज रवि सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।














