Breaking News

निजी स्कूल एसोसिएशन संघ ने DEO से की सौजन्य मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा.. मोबाइल छोड़िए, किताब उठाइए.. रात में दूरस्थ छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर, छात्राओं से हिंदी-अंग्रेजी की किताबें पढ़वाकर परखा पठन कौशल.. वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता मतदाता सूची की पारदर्शिता पर उठाए सवाल… झारखंड सीमा से रामानुजगंज क्षेत्र में घुसा 10 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट बलरामपुर में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन, भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध अनाथ बच्चों के बीच अंगवस्त्र वितरित कर प्रमोद कमलापुरी बने पुण्य के भागी, सेवा भाव ने जीता दिल..

निजी स्कूल एसोसिएशन संघ ने DEO से की सौजन्य मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बलरामपुर। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संघ, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के पदाधिकारियों एवं जिले के निजी स्कूल संचालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से सौजन्य मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के संबंध में सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

मुलाकात में संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं जिले के निजी विद्यालय संचालक शामिल रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सहयोगात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

 

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग, विद्यालयों के संचालन से जुड़े विषयों और जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। संघ ने शिक्षा के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी के समय एवं मार्गदर्शन के लिए संघ के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

 

शिक्षा के विकास के लिए समन्वय पर जोर*

 

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संघ का मानना है कि शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय से शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और जिले में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के उद्देश्य से इस तरह का संवाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।संघ ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी शिक्षा विभाग के साथ सकारात्मक संवाद और सहयोग का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे जिले में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें