सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर, जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री चिंतामणि महाराज मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा देश के लिए शहीद हुए परिवारों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति होगी तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें