बलरामपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भा.पु.से.) ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सशस्त्र सलामी दी गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, डीएसपी मो. याकूब मेमन, डीएसपी कमलेश्वर भगत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करना भी देशभक्ति का महत्वपूर्ण स्वरूप है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जिले की बेहतरी के लिए पूरी कार्यक्षमता और निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एसपी ने सामाजिक बुराइयों से स्वयं दूर रहने और समाज को भी इससे दूर रखने के लिए प्रयास करने तथा निजी जीवन में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण व्यवहार का आदर्श प्रस्तुत करने की अपील की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा।















