ब्रेकिंग बलरामपुर@ कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में रविवार को तालाब में डूबने से एक दंपति की मौत हो गई। वहीं, हादसे के दौरान एक अन्य महिला को ग्रामीणों ने आनन-फानन में रेस्क्यू कर बचा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तालाब से दोनों शवों को बाहर निकाला गया, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग पिता ननका एवं उनकी पत्नी घिरनी नाग पति मुनेश्वर, निवासी ग्राम अमरपुर, थाना कुसमी के रूप में हुई है।फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।















