पण्डो समुदाय के अरविंद ने नीट परीक्षा में रचा सफलता का नया अध्याय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर, पण्डो समुदाय के छात्र अरविंद कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और समुदाय का गौरव बढ़ाया है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच पढ़ाई जारी रखते हुए अरविंद ने यह उपलब्धि हासिल की है, जो क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है

👉अरविंद की सफलता पर कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी ने भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अरविंद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने अरविंद को आगे भी इसी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

👉समाज के पिछड़ेपन को दूर कर समुदाय को आगे बढ़ाना मेरा लक्ष्य – अरविंद कुमार

अरविंद कुमार ने बताया कि उनका परिवार कृषि एवं मजदूरी पर निर्भर है। उनके परिवार में अब तक कोई भी व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर तक आगे नहीं बढ़ पाया था। ऐसे में वे अपने परिवार के पहले सदस्य हैं, जिन्होंने डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

अरविंद डॉक्टर बनकर न केवल अपने परिवार का सपना पूरा करना चाहते हैं, बल्कि भविष्य में अपने समाज के लोगों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर समुदाय को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहते हैं।अरविंद कहता है कि कठिन परिस्थितियां लक्ष्य की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें