राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार, राखी से पहले भैया का बहनों को शगुन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर , रक्षाबंधन का पर्व आते ही बहनों की खुशियां अपने आप बढ़ जाती हैंभाई की कलाई पर राखी बांधने और उनके लिए मिठाई लाने की तैयारियों के बीच अगर मायके से शगुन मिल जाए, तो त्योहार की खुशी और भी खास हो जाती है। विकासखण्ड बलरामुपर के ग्राम पंचायत भनौरा निवासी श्रीमती प्रमिला विश्वकर्मा के लिए इस रक्षाबंधन ऐसा ही शगुन लेकर आया महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त का स्नेह

राखी से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता राशि पहुंची। प्रमिला के लिए यह राशि सिर्फ आर्थिक संबल नहीं, बल्कि रक्षाबंधन के मौके पर भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने का सहारा बन गई।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रमिला को हर महीने 1 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है। अब तक उन्हें 30 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। श्रीमती प्रमिला बताती हैं कि रक्षाबंधन के ठीक पहले मिली यह राशि उनके लिए बेहद खास है। वह इसी राशि से अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदकर पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आत्मीयता से विष्णु भैया कहते हुए प्रमिला के चेहरे पर खुशी साफ झलकती है। वह कहती हैं कि भैया, रक्षाबंधन के अवसर पर आपने हमें जो शगुन दिया है, वह हमारे लिए बहुत खास है। इस राशि से मैं अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदूंगी। इस स्नेह और सहयोग के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

श्रीमती प्रमिला खुशी जाहिर करते हुए बताती है कि महतारी वंदन योजना की राशि रक्षाबंधन से पहले मिला यह शगुन बहनों के लिए आर्थिक मजबूती के साथ अपनत्व और सम्मान का एहसास भी लेकर आया है और इस रक्षाबंधन, बहनों के चेहरे पर मुस्कान है और प्रमिला की मुस्कान में महतारी वंदन योजना के उस बदलाव की झलक दिखाई देती है, जहां हर महीने मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि अपनी जरूरतें पूरी करने, छोटे-छोटे सपने संवारने और त्योहारों को पूरे उत्साह से मनाने का माध्यम बन रही है। इस रक्षाबंधन महतारी वंदन की राशि ने प्रमिला के लिए खुशियों में एक नया रंग भर दिया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें