Breaking News

वर्दी के पीछे छिपे बलिदान की कहानी… पुलिस स्मृति दिवस पर नम हुईं आंखें, शहीदों को बलरामपुर ने किया नमन… राज्योत्सव 2026: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश.. बलरामपुर कोतवाली में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से सतर्कता बढ़ी, जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने ग्रामीणों से की मुलाकात दुर्गाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद  दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, घोसवादन से गूंजा बलरामपुर.. महान नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन…

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें त्वरित निराकरण, सभी प्रकरण अनिवार्य रूप से हों ऑनलाइन दर्

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर@ संभागायुक्त  नरेंद्र कुमार दुग्गा ने आज रामानुजगंज स्थित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय तथा रामचंद्रपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, रिकॉर्ड रूम एवं न्यायालय कक्ष का अवलोकन करते हुए पंजियों के संधारण और न्यायालयीन प्रक्रियाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को राजस्व मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

 

 

लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संभागायुक्त ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार जैसे आम जनता से सीधे जुड़े मामलों का बिना किसी अनावश्यक विलंब के तय समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक राजस्व प्रकरण अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज हो तथा सभी आदेश पत्र नियमानुसार ऑनलाइन ही जारी किए जाएं, जिससे कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

दुग्गा ने शासकीय दस्तावेजों एवं नस्तियों के सुव्यवस्थित संधारण पर बल देते हुए कहा कि सभी अभिलेख क्रमबद्ध और सूचीबद्ध रूप से रखे जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज तत्काल उपलब्ध हो सकें और नागरिकों को बेवजह भटकना न पड़े। साथ ही उन्होंने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा भवन की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिया इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी, उपायुक्त आर.के. खूंटे एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  आनंद राम नेताम सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें