Breaking News

वर्दी के पीछे छिपे बलिदान की कहानी… पुलिस स्मृति दिवस पर नम हुईं आंखें, शहीदों को बलरामपुर ने किया नमन… राज्योत्सव 2026: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश.. बलरामपुर कोतवाली में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से सतर्कता बढ़ी, जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने ग्रामीणों से की मुलाकात दुर्गाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद  दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, घोसवादन से गूंजा बलरामपुर.. महान नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन…

एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों से मारपीट का आरोप, परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर कराया इलाज…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[metaslider id=1166]बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित आवासीय एकलव्य विद्यालय में 9वीं कक्षा के आठ छात्रों से सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल छात्रों को परिजन स्कूल प्रबंधन और हॉस्टल अधीक्षक के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।6 सितंबर की शाम हुई मारपीट

छात्रों और परिजनों के मुताबिक, 6 सितंबर की शाम करीब 7 बजे 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने 9वीं कक्षा के आठ छात्रों को कमरे में बुलाकर कथित रूप से मारपीट की। छात्रों ने घटना की जानकारी हॉस्टल अधीक्षक को दी। आरोप है कि अधीक्षक ने हॉस्टल में ही बच्चों का मामूली उपचार कराया, लेकिन उन्हें तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया और परिजनों को भी घटना की जानकारी नहीं दी गई।

तीन दिन बाद परिजनों को मिली जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तत्काल विद्यालय पहुंचे। बच्चों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान देखकर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से जवाब मांगा। इसके बाद परिजन स्कूल के शिक्षकों और हॉस्टल अधीक्षक के साथ घायल छात्रों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सभी बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उपचार किया।

जांच और कार्रवाई की मांग

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मारपीट में शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप सिंह ने भी कहा कि घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी जानी चाहिए थी और घायल बच्चों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए था।

11 छात्रों की पहचान, कार्रवाई की तैयारी

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग समीक्षा जायसवाल ने बताया कि मामले में 11 छात्रों की पहचान की गई है। उनके खिलाफ जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन पर उठे सवाल

एकलव्य विद्यालय को लेकर पहले भी अलग-अलग शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में छात्रावास में छात्रों के बीच मारपीट की घटना और घायल बच्चों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाए जाने के आरोप ने विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Comment

और पढ़ें