Breaking News

वर्दी के पीछे छिपे बलिदान की कहानी… पुलिस स्मृति दिवस पर नम हुईं आंखें, शहीदों को बलरामपुर ने किया नमन… राज्योत्सव 2026: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश.. बलरामपुर कोतवाली में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से सतर्कता बढ़ी, जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने ग्रामीणों से की मुलाकात दुर्गाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद  दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, घोसवादन से गूंजा बलरामपुर.. महान नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन…

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर @छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिनबलरामपुर। उपमुख्यमंत्री  अरुण साव अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित कार्यों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा विकास कार्यों में आवश्यक तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें