Breaking News

निजी स्कूल एसोसिएशन संघ ने DEO से की सौजन्य मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा.. मोबाइल छोड़िए, किताब उठाइए.. रात में दूरस्थ छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर, छात्राओं से हिंदी-अंग्रेजी की किताबें पढ़वाकर परखा पठन कौशल.. वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता मतदाता सूची की पारदर्शिता पर उठाए सवाल… झारखंड सीमा से रामानुजगंज क्षेत्र में घुसा 10 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट बलरामपुर में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन, भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध अनाथ बच्चों के बीच अंगवस्त्र वितरित कर प्रमोद कमलापुरी बने पुण्य के भागी, सेवा भाव ने जीता दिल..

सेंदुर पंचायत में मुक्तिधाम निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल; जगह बदलने की मांग..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठ पूजा स्थल पर मुक्तिधाम निर्माण का विरोध, सरपंच और वार्ड पंचों पर मनमाने तरीके से प्रस्ताव पारित कराने का आरोप

बलरामपुर@ बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सेंदुर ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों में असहमति है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर मुक्तिधाम का निर्माण कराया जा रहा है, वहां लंबे समय से धार्मिक गतिविधियां होती आ रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण स्थल में परिवर्तन कर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर मुक्तिधाम बनवाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रस्तावित निर्माण स्थल पर कई वर्षों से छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। उनका कहना है कि यह स्थान धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है और यहां पूजा-पाठ के दौरान मुक्तिधाम होने से भविष्य में असहज परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसी आशंका को लेकर ग्रामीण निर्माण स्थल बदलने की मांग कर रहे हैं।

सरपंच और वार्ड पंचों पर मनमानी का आरोप

मुक्तिधाम निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच और वार्ड पंचों पर मनमाने तरीके से जगह चिन्हांकित कर प्रस्ताव पारित कराने तथा स्वीकृति दिलाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल का चयन करते समय स्थानीय लोगों की भावनाओं और धार्मिक आस्था का ध्यान नहीं रखा गया।

जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और वर्तमान निर्माण स्थल पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उनका आग्रह है कि धार्मिक स्थल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए मुक्तिधाम का निर्माण किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर कराया जाए, ताकि भविष्य में धार्मिक आयोजनों और ग्रामीणों के बीच किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति न बने।

फिलहाल, इस मामले में संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों की आपत्ति और उनकी मांग पर प्रशासन की आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी

जब मामले को लेकर जनपद सिईओ से बात किया गया तो जनपद सिईओ ने कहा की अगर ग्रामीण वहा पर बनने को लेकर आपती जता रहे है जो निर्माण वहाँ पर नही होगा और अगर और कोइ जगह होगा तो चिन्हांकित कर वाहा पर निर्माण किया जाने के लिए ग्राम पंचायत को बोल दिया है और अगर अन्य जगह निर्माण कराने के लिए नही होगा तो कार्य को रद कर दिया जाएगा…

Leave a Comment

और पढ़ें