राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर बलरामपुर में विविध कार्यक्रम..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव भवन बलरामपुर में पौधरोपण के साथ हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की देखरेख का संकल्प लिया.

इसके बाद राजीव भवन में स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, शिक्षा, पंचायती राज और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

संगोष्ठी के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता, अखंडता और सद्भावना को मजबूत करने तथा स्व. राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात बलरामपुर बस स्टैंड स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

मरीजों को बांटे फल

जयंती कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचे, जहां मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकारनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष रिपुजीत सिंह देव, मनीष अब्दुल्ला, प्रशांत विश्वास, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, विश्वजीत सिंह देव, संजीत गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजा चौबे, सेवादल प्रेम सागर सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिन, बुद्धदेव पाया, कृपा शंकर सिंह, संस्कृति रक्सेल, रीना कुजूर, बबीता लकड़ा, जयराम सिंह, राजेश गुप्ता, लवकुश सिंह, करामदायल, जोखू राम, बेचन राम, कीर्तन सिंह, राम मूरत कुशवाहा, अरुण दास, विनोद मेहता, वसीम खान, बेगन राम, बैजनाथ राम, सुनील तिर्की सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें