एबीवीपी बलरामपुर के कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

INPUT BALRAMPUR, रामानुजगंज। भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बलरामपुर इकाई रामानुजगंज की छात्रा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना रामानुजगंज पहुंचकर देश एवं समाज की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी गई तथा उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

 

इस अवसर पर अभाविप की छात्रा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके साहस, सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी दिन-रात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। त्योहारों के अवसर पर भी उनकी ड्यूटी जारी रहती है, इसलिए रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर उनके साथ भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता साझा करना अभाविप के लिए गौरव का विषय है।

अभाविप छात्रा कार्यकर्ता श्रेया सोनी ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा में अपना योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान, विश्वास और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एवं समाज की शांति के लिए पुलिस जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान अभाविप की छात्रा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ता आकांक्षा गुप्ता, जागृति, सरिता, साक्षी, सोनम, रिया, मंजू , ललिता, लक्ष्मी सिंह सहित अन्य छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें