नोएडा में ऑनलाइन ऑर्डर से मंगाए गए मिठाई में निकली मरी हुई मक्खी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडारक्षा बंधन जैसे पावन त्योहार पर मिठाई की मिठास उस वक्त कड़वाहट में बदल गई, जब नोएडा के सेक्टर-22 में ऑनलाइन डिलीवरी से मंगाए गए GITS ब्रांड के गुलाब जामुन में कथित तौर पर मरी हुई मक्खी दिखाई दी। ग्राहक के मुताबिक, मिठाई खाते समय उसकी नजर मक्खी पर पड़ी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गयाबताया जा रहा है कि गुलाब जामुन का ऑर्डर Zepto के जरिए किया गया था। Zepto की ऑनलाइन लिस्टिंग में GITS के गुलाब जामुन की पैक्ड कैन उपलब्ध है और कंपनी की ओर से खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित पैकेजिंग का दावा किया जाता है।

मिठाई में मक्खी मिलने से मचा हड़कंप

त्योहार के मौके पर घर में बांटने और खाने के लिए मंगाई गई मिठाई में कथित तौर पर मरी हुई मक्खी मिलने के बाद ग्राहक ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेजिंग प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैंसबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सीलबंद पैक्ड मिठाई के अंदर मक्खी पहुंची कैसे?

घटना सामने आने के बाद अब नजर संबंधित खाद्य कंपनी और डिलीवरी प्लेटफॉर्म की प्रतिक्रिया पर है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका भी अहम हो सकती है।

त्योहार की मिठास पर बड़ा सवाल

रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर जब लोग भरोसे के साथ ऑनलाइन मिठाई मंगाते हैं, ऐसे में खाद्य पदार्थ में इस तरह की कथित लापरवाही लोगों की सेहत और भरोसे दोनों से जुड़ा गंभीर मामला बन जाती है।

अब सवाल सिर्फ एक पैकेट मिठाई का नहीं, बल्कि पैक्ड फूड की क्वालिटी चेकिंग और सप्लाई चेन की निगरानी का भी है। क्या कंपनी इस मामले की जांच कराएगी? क्या Zepto ग्राहक की शिकायत पर कार्रवाई करेगा? और क्या खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेगा इन सवालों के जवाब का इंतजार है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें