बड़की महरी पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर भुगतान का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच की मांग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BALRAMPUR,INPUT @ जिले के बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़की महरी में विकास कार्यों और शासकीय मद की राशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर पंचायत में कराए गए कार्यों और निकाली गई राशि की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की हैशिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में कई ऐसे कार्यों के नाम पर राशि आहरित की गई, जो मौके पर या तो दिखाई नहीं दे रहे हैं अथवा अपेक्षित रूप से कराए नहीं गए हैं। ग्रामीणों ने शिकायत के साथ भुगतान और कार्यों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख किया हैशिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर वर्ष 2026 में करीब 51,200 रुपये की राशि आहरित की गई। इसके बाद 28 जून 2026 को भी 51,200 रुपये निकाले जाने का बात है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर संबंधित कार्य दिखाई नहीं दे रहा हैइसी तरह बड़कीमहरी आजाद घर से चेरवापारा स्कूल तक सड़क मुरमीकरण के नाम पर करीब 4.95 लाख रुपये की राशि आहरित किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सड़क पर अपेक्षित मुरमीकरण कार्य नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ी सफाई के नाम पर भी अलग-अलग तिथियों में राशि भुगतान किए जाने का शिकायत किया हैशिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कार्य मौके पर नहीं कराया गया, जबकि भुगतान किया गया हैइसके अलावा गोठान परिसर में शेड निर्माण के नाम पर करीब 64,800 रुपये तथा 7,180 रुपये की राशि आहरित किए जाने का उल्लेख शिकायत में हैग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत राशि के अनुरूप कार्य नहीं कराया गयाशिकायत में पंचायत के अलग-अलग स्थानों पर नल/नलकूप खनन के नाम पर करीब एक-एक लाख रुपये की राशि आहरित किए जाने का भी आरोप लगाया गया हैग्रामीणों का कहना है कि जिन स्थानों पर राशि खर्च होना बताया गया है, वहां मौके पर नल अथवा संबंधित सुविधा उपलब्ध नहीं हैग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि शिकायत में उल्लेखित सभी कार्यों की स्थल निरीक्षण कर जांच, पंचायत के दस्तावेजों, भुगतान अभिलेखों और कार्यों की वास्तविक स्थिति का मिलान कराया जाए। साथ ही यदि जांच में अनियमितता या शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और शासकीय राशि के उपयोग को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा जनशिकायतों के निराकरण की व्यवस्था भी संचालित की जा रही है।

👉अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस शिकायत पर प्रशासन कब जांच शुरू करता है और मौके पर बताए गए कार्यों की वास्तविकता क्या सामने आती है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें