Breaking News

वर्दी के पीछे छिपे बलिदान की कहानी… पुलिस स्मृति दिवस पर नम हुईं आंखें, शहीदों को बलरामपुर ने किया नमन… राज्योत्सव 2026: कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश.. बलरामपुर कोतवाली में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से सतर्कता बढ़ी, जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने ग्रामीणों से की मुलाकात दुर्गाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद  दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, घोसवादन से गूंजा बलरामपुर.. महान नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन…

50 लाख का गांजा जब्त, बोलेरो के गुप्त चैंबर से निकला 109 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर@अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा से बिहार ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। बोलेरो पिकअप वाहन में बनाए गए गुप्त चैंबर से 109 किलो 235 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। 

 

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप क्रमांक JH10AQ5144 के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा ओडिशा से बलरामपुर होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संभावित मार्ग पर निगरानी बढ़ाते हुए मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच शुरू की।

 

इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो पिकअप को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। वाहन के डाले के नीचे गुप्त चैंबर बनाए जाने का पता चला। चैंबर को खुलवाकर तलाशी लेने पर उसमें 100 पैकेट गांजा बरामद हुआ। मौके पर वजन करने पर गांजे का कुल वजन 109.235 किलोग्राम पाया गया।

मामले में पुलिस ने वाहन चालक योगीराज पिता ऐशन शाह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कतिकनार, वार्ड क्रमांक 05, थाना नावानगर, जिला बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जब्त संपत्ति के साथ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में थाना कोतवाली बलरामपुर में अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 20(ख)(2)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें