सावन के चौथे सोमवार पर डूमरपाठ से कैलाश गुफा के लिए निकली कांवर यात्रा..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुसमी/सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। डूमरपाठ से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर कैलाश गुफा के लिए कांवर यात्रा शुरू की। यात्रा का उद्देश्य कैलाशनाथेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है।

 

कांवर यात्रा के कुसमी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कांवरियों का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और फल की व्यवस्था भी की गई।

मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सांसद चिंतामणि महाराज ने कांवरियों की आस्था को नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

सांसद महाराज ने कांवर यात्रा को आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए भगवान शिव से अपने संसदीय क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश और देशवासियों के लिए अमन-चैन एवं सुख-शांति की प्रार्थना की।

इस दौरान कांवर समिति के कार्यकर्ता, कुसमी नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे..

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें